फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर्खियों में रहने के लिए भाजपा का नाम ले रहीं मायावतीः स्मृति ईरानी

Thu, 16 Feb 2017 01:11 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कानपुर में जनसभाओं के दौरान सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमले किए। उन्होंने कहा कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती चर्चा में बने रहने के लिए भाजपा का नाम बार बार लेती रहती हैं। भाजपा प्रदेश में बिना किसी गठबंधन के सरकार बनाने में सक्षम है।  
विज्ञापन


ईरानी ने कहा कि सपा में माफियाराज अभी भी कायम है। अमेठी में अखिलेश यादव ऐसे ही एक खनन माफिया का प्रचार करने गए थे। इससे साफ है कि सिर्फ चाचा की वजह से ही सपा गुंडे और अपराधियों की पार्टी नहीं थी। स्मृति ने बताया कि लखनऊ की एक सीट से मुख्यमंत्री के छोटे भाई की पत्नी अपर्णा भी चुनाव मैदान में हैं। उनका चुनावी मुद्दा है, उस विधानसभा क्षेत्र को अपराध मुक्त करना। इससे साफ जाहिर है कि सपा सरकार में अपराध को बढ़ावा मिला है।

प्रियंका गांधी पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि अमेठी के लिए कांग्रेस और गांधी परिवार के कोई मुद्दा नहीं है। यही वजह है कि प्रियंका गांधी वहां पर प्रचार के लिए नहीं जा रही हैं। सपा-कांग्रेस गठबंधन पर उन्होंने कहा कि अखिलेश को अपने नेतृत्व पर भरोसा नहीं है, इसी वजह से कांग्रेस का साथ उन्होंने पसंद किया। सुबह से लेकर देर शाम तक स्मृति ने महाराजपुर, किदवई नगर, गोविंदनगर, आर्यनगर और सीसामऊ विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें