फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति ने कसा तंज, बोली- कांग्रेस के युवराज की गाड़ी नहीं चली तो वे साइकिल पर सवार हो गए

Wed, 15 Feb 2017 05:55 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
केंदीय मंत्री स्मृति ईरानी कानपुर में जनसभा के दौरान
विज्ञापन
यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रचार करने आई केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सपा पर हमला किया। स्मृति ने कहा उत्तर प्रदेश में गुंडा राज को कोई पार्टी परिभाषित करती है तो वह सपा है। कहा कि कांग्रेस के युवराज जिनसे मेरा सामना हुआ था उनको बढ़ाने के लिए पूरी कांग्रेस पार्टी संघर्ष कर रही है। उनकी गाड़ी चली नहीं तो वह साइकिल पर सवार हो गए।
विज्ञापन


कानपुर आई केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेस के बाद ताबड़तोड़ कई जनसभाएं भी की। इस दौरान उन्होंने कहा प्रदेश में यदि कोई कन्या पढ़ना चाहती है तो भाजपा सरकार अहिल्या बाई कन्या शिक्षा के तहत उसकी निशुल्क पढ़ाई का बंदोबस्त करेगी। 
   

अखिलेश यादव के साथ राहुल गांधी (फाइल फोटो)
स्मृति ने प्रदेश के किसानों की दयनीय स्थिति पर बोलते हुए कहा प्रदेश में 1 करोड़ 99 लाख भूमिहीन किसान मजदूर हैं। भाजपा ने ऐसे किसानों की मदद का संकल्प लिया है। यदि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तो ऐसे किसानों का 2 लाख रुपए का बीमा निशु्ल्क कराया जाएगा। केवल यहीं नहीं किसानों को दुधारू पशू देने की भी योजना बनाई गई है। इससे प्रदेश के किसानों की काफी सहायता मिलेगी। 

स्मृति ईरानी 15 फरवरी को कानपुर जिले में प्रेसवर्ता करने के साथ-साथ महराजपुर विधानसभा में यशोदानगर चैराहा और किदवई नगर विधानसभा के चावला मार्केट चैराहा पर महिला जागरूकता रैली को संबोधित किया। इसके बाद वे रतनलाल नगर विधानसभा क्षेत्र के शास्त्री चौक व  गोबिन्द नगर और विरहाना रोड पर जनसभाओंं को संबोधित करने पहुंची। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कानपुर में ताबड़तोड़ कई जनसभाओंं को संबोधित किया।  
विज्ञापन

गठबंधन इसलिए किया है

डेमो
गठबंधन इसलिए किया है
बता दें कि महाराजपुर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी सतीश महाना के समर्थन में स्मृति इरानी जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंची थीं। उन्होंने ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग उत्तर प्रदेश में कह रहे हैं कि यूपी को साथ पसंद है, लेकिन लोग इसे पसंद नहीं कर रहे। कहा कि सपा के युवा नेतृत्व में इतना दम होता तो इन्हें गठबंधन करने की जरुरत नहीं पड़ती। यह गठबंधन उनकी मज़बूरी को दर्शाता है। बेटियों से पूछो
भारतीय जनता पार्टी का सपा से सवाल है कि किसी भी परिवार में जाकर पूछो आप की बेटी को घर से निकलते हुए देखते हैं तो  क्या आप को विश्वास होता है कि शाम तक आप की बेटी सुरक्षित घर आ जाएगी? कहा कि जब बेटिया निकलती हैं तो उन्हें कितनी समस्याओं का सामना करना पड़ता है वह अपने परिजनों को बता भी नहीं सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें