फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महानंदा एक्सप्रेस के जेनरेटर से उठा धुआं

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर दिल्ली से अलीपुरद्वार डाउन में जा रही महानंदा एक्सप्रेस में शनिवार दोपहर सुंदर क्रॉसिंग के पास ट्रेन से धुआं उठने लगा। चालक व परिचालक ने ट्रेन रोकी। जांच में े जेनरेटर से धुआं उठने की बात सामने आई।
विज्ञापन

इसके बाद रेलवे अफसरों ने राहत की सांस ली। ट्रेन लगभग 30 मिनट खड़ी रही। दोपहर साढ़े 12 बजे महानंदा एक्सप्रेस दिल्ली से अलीपुरद्वार जा रही थी। इटावा जंक्शन से ट्रेन 12 बजकर 26 मिनट पर रवाना हुई। शहर के गुरुतेग बहादुर पुल के पास धुआं उठते देख ट्रेन को सुंदरपुर क्रॉसिंग पर रोका गया।
ट्रेन से धुआं उठने की सूचना पर यात्रियों समेत रेलवे अफसरों में खलबली मच गई। जंक्शन स्टेशन के रेलवे स्टेशन अधीक्षक पीएम मीणा समेत तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंच ट्रेन की जांच की। इस दौरान ट्रेन के इंजन के पास धुआं उठने की सूचना मिली। अफसरों की जांच में ट्रेन के जनरेटर से धुआं उठने की बात सामने आई। रेलवे अफसरों ने मेन लाइन पर गाड़ी होने से इसे इकदिल रेलवे स्टेशन के लिए रवाना कर दिया। इस दौरान ट्रेन करीब नौ मिनट खड़ी रही।
विज्ञापन

बाद में इकदिल स्टेशन पर इसकी पड़ताल की गई। इस दौरान ट्रेन में कोई तकनीकी खराबी नजर नहीं आई। इसके बाद रेलवे अफसरों व यात्रियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान करीब 19 मिनट खड़ी रही।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन अधीक्षक पीएम मीणा ने बताया जेनरेटर से धुआं उठने की बात सामने आई है। फिलहाल पूरी जांच के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें