चित्रकूट में दुर्ग से कानपुर जा रही बेतवा एक्सप्रेस के एसी कोच में बैटरी से शॉर्ट सर्किट होने से धुआं उठने लगा। ट्रेन की गति धीमी होने की वजह से बोगी के यात्री चिल्लाते हुए स्टेशन पर उतर आए। इससे जीआरपी व आरपीएफ के साथ मौजूद रेल अधिकारी अलर्ट हो गए। इस दौरान करीब 25 मिनट ट्रेन खड़ी रही।
18203 अप बेतवा एक्सप्रेस दुर्ग से कानपुर जा रही थी। चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह 8 बजकर 44 मिनट पर पहुंची तो एसी बी वन की बोगी के कई यात्री बोगी के गेट पर ही खडे़ होकर चिल्ला रहे थे। प्लेटफार्म पर ट्रेन रुकने के पहले की कुछ यात्री हड़बड़ाहट में उतरे और कोच में आग लगने की बात कही।