फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन-18 के पहिये से निकली चिंगारी और धुआं, यात्रियों में हड़कंप

Wed, 06 Mar 2019 11:07 PM IST
दुष्यंत शर्मा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रेन 18 से निकला धुआं
विज्ञापन
वाराणसी से कानपुर सेंट्रल आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन-18) के कोच में पहिये के पास से चिंगारी और धुआं निकलने से प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। कोच के यात्री भी प्लेटफार्म पर निकल आए। गनीमत रही कि घटना कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेन के रुकने पर हुई।
विज्ञापन


चेयरकार सी-7 कोच के पहिये में यह गड़बड़ी हुई। भीड़ लगने से यात्री सहम गए। मैकैनिकल इंजीनियरिंग विभाग की टीम के साथ ट्रेन में चल रहे स्टाफ ने मरम्मत की। इस कारण आधे घंटे तक ट्रेन सेंट्रल स्टेशन पर खड़ी रही। इसके बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

प्लेटफार्म पर रुकी ट्रेन तो चिंगारी के बाद निकला धुआं

ट्रेन 18
नई दिल्ली जाने वाली टी- 18 ट्रेन आधे घंटे की देरी से शाम 6:58 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आई। मैकेनिकल स्टाफ ने ट्रेन के प्लेटफार्र्म में इंट्री करते समय सी-7 कोच के पहिये के पास चिंगारी निकलते देखी। इसके बाद जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म पर आकर रुकी, उसमें से चिंगारी के बाद तेज धुआं निकला।

पहिये में ऑयल होने से हल्की आग भी दिखी। यह देख प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों ने चिल्लाना शुरू किया। इस पर कोच के अंदर बैठे यात्री भी गेट खुलते ही बाहर निकल आए। सूचना पर मेकैनिकल विभाग के डिपो इंचार्ज राहुल चौधरी और ट्रेन में चल रहा स्टाफ भी बाहर आया।

सूत्रों के मुताबिक पहिये में लगे ब्रेक के जाम होने से चिंगारी निकली। हालांकि रेलवे अफसरों का कहना है कि कोच के नीचे लगे इलेक्ट्रिक तार से धुआं निकला है। चेक करने पर कोई कमी नहीं निकली। इस पर ट्रेन को आधे घंटे बाद शाम साढ़े सात बजे ट्रेन सेंट्रल से रवाना हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें