उरई के जालौन रेलवे स्टेशन पर उद्योगनगरी एक्सप्रेस नंबर 12174 के पहियों से धुआं निकलते देख हड़कंप मच गया। ट्रेन में सवार यात्री उतरकर प्लेटफार्म पर खड़े हो गए। अधिकारियों को जानकारी हुई तो उनके भी हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची और काम शुरू किया गया।
गाड़ी करीब 15 मिनट उरई स्टेशन पर ही खड़ी रही। रेल अधिकारियों ने बताया कि पहिए का ब्रेक शू जाम हो गया। फिलहाल उसे ठीक कराकर रवाना किया गया है। गुरुवार की सुबह 11.29 बजे प्रतापगढ़ व मुंबई के बीच चलने वाली उद्योगनगरी एक्सप्रेस उरई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रुकी।