फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: काम की गति धीमी, बैरिकेडिंग नहीं, ठेकेदार पर 11 लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों, नालों और विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। सीएम ग्रिड योजना में गुरुदेव से चिड़ियाघर सड़क बना रही फर्म पर 11 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन


जोन छह के जोनल अभियंता को कारण बताओ नोटिस भी दिया गया। नगर आयुक्त ने परमिया नाले का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि जल निगम द्वारा बनाए गए गेट का बेस ऊंचा होने से बरसात में कई क्षेत्र जलमग्न हो जाते हैं। इस पर गेट का बेस नीचे कराने के निर्देश दिए गए।
गुरुदेव चौराहे से चिड़ियाघर तक सीएम ग्रिड योजना के तहत 31.02 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे कार्यों में भारी लापरवाही सामने आई। 2700 मीटर की सड़क पर पर्याप्त बैरीकेडिंग नहीं थी। कार्य की गति भी संतोषजनक नहीं पाई गई। फुटपाथ अधूरे थे और अतिक्रमण भी नहीं हटाया गया था। इस पर निर्माण फर्म मेसर्स एसएस इन्फ्राजोन प्राइवेट लिमिटेड पर 11 लाख जुर्माना लगाया गया। अगस्त तक हर हाल में कार्य पूरा करने के लिए कहा गया। वहीं, बगिया क्रासिंग कल्याणपुर से केसा कार्यालय तक 10.40 करोड़ रुपये की लागत से बन रही सड़क का कार्य संतोषजनक मिला। यह सड़क 15 जून तक यातायात के लिए खोलने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें