बुजुर्ग की हत्या के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की छानबीन
फतेहपुर के अशोथर में घर पर अकेले रह रहे एक बुजुर्ग की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। बदमाश मृतक के घर में मौजूद जेवर और नकदी लेकर फरार हो गये। पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम बुलाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अशोथर थाना क्षेत्र के सर्कंडी गांव निवासी राम प्यारे (60) अकेले रहकर अपना जीवन- यापन करते थे। गुरुवार तड़के घर में घुसे बदमाशों ने धारदार हथियार से रामप्यारे की गर्दन रेत दी। इसके बाद लाश को जमीन पर डाल दिया। घर में मौजूद नकदी और जेवर लूट कर फरार हो गये। पुलिस को शक है कि यह काम किसी बड़े गिरोह का है। लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।