फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: स्लीपर बस ट्रक से टकराई, एक ही परिवार के तीन लोग घायल

विज्ञापन
ट्रक से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त बस।  - फोटो : ट्रक से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त बस।
विज्ञापन
ताखा (इटावा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह दिल्ली से गोरखपुर जा रही स्लीपर आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। बस में सवार 70 सवारियों में आगे बैठे एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। उन्हें सैफई में भर्ती कराया गया। गनीमत यह रही कि बस की रफ्तार धीमी थी, इससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन

सुबह साढ़े चार बजे ऊसराहार थाना क्षेत्र के स्थित खरगुआ के पास दिल्ली से गोरखपुर जा रही स्लीपर बस ओवरटेक के प्रयास में आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस में आगे बैठे योगेंद्र राम (38), पत्नी समुद्री देवी (32) और उनकी बेटी अंकिता (9) निवासी महमदपुर, थाना डोली सगरा, मुजफ्फरपुर (बिहार) गंभीर रूप से घायल हो गए। वह दिल्ली से गोरखपुर किसी पारिवारिक कार्यक्रम में जा रहे थे।
सूचना पर यूपीडा व ऊसराहार थाना पुलिस ने घायलों को सैफई ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया। अन्य सवारियों के अनुसार चालक की लापरवाही और थकान की वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को हटवाकर यातायात बहाल कराया। ऊसराहार थानाध्यक्ष बलराम मिश्रा ने बताया कि बस चालक को झपकी आने से हादसे की बात सामने आई है। घायलों को सैफई में भर्ती कराया गया। अब उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें