:महेवा में हाइवे पर दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त बस।
- फोटो : संवाद
बकेवर। महेवा क्षेत्र में हाईवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से स्लीपर बस घुस गई। इससे बस में सवार तीन सवारी घायल हो गई। चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी भेजा।
शनिवार सुबह करीब पांच बजे महेवा कस्बा मे एक ढाबा के सामने एक ट्रेलर सड़क किनारे खड़ा था। गुरुग्राम से औरैया की तरफ जा रही स्लीपर बस खड़े ट्रेलर ट्रक से पीछे से जा घुसी। इससे बस में आगे सीट पर बैठी सवारी सफीकुद्दीन निवासी कमिलिया थाना मौदाह जिला हमीरपुर गंभीर से घायल हो गए।
सूचना पर महेवा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सवारी को एंबुलेंस से सीएचसी महेवा उपचार के लिए भेजा। दो अन्य सवारी मामूली रूप से चुटहिल हुई थी, जो घटना के बाद दूसरी बस से चली गईं। बस चालक घटना के बाद से फरार हो गया था। ट्रेलर चालक ने ट्रेलर को हाईवे पर खड़ा किया था। इसके कारण पीछे से आ रही बस चालक के ब्रेक लगाते लगाते बस ट्रेलर से जा भिड़ी थी। चौकी इंचार्ज केपी सिंह ने बताया कि घायल को उपचार के लिए भेज दिया गया है।
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी में आईटीआई चौराहे के पास दिल्ली से 42 यात्रियों को लेकर महोबा जा रही स्लीपर बस के सामने ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। तेज बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी थी, जिससे बस अनियंत्रित होकर ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का हेल्पर साइड का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में मेरठ के थाना इंचौली निवासी ड्राइवर शिवली पुत्र एजाज घायल हो गया। बस का गेट क्षतिग्रस्त होने के कारण यात्रियों को इमरजेंसी बिंडो से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात सुचारू कराया और क्षतिग्रस्त बस को किनारे कराया। बाद में दूसरी बस की व्यवस्था कर यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। संवाद