फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएल गोस्वामी सीएसए कृषि विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति

Sun, 03 May 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल एवं कुलाधिपति राम नाईक ने बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकीविश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसएल गोस्वामी को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) का कार्यवाहक कुलपति नियुक्ति किया है।
विज्ञापन


प्रो. गोस्वामी ने देर शाम यहां आकर कार्यभार भी ग्रहण कर लिया। बता दें कि सीएसए के कुलपति प्रो. मुन्ना सिंह को शुक्रवार को राज्यपाल ने निलंबित कर दिया था। उधर, शनिवार को सीएसए में होने वाली बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट (बोओएम) को भी स्थगित कर दिया गया।

सीएसए में शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी का खुलासा ‘अमर उजाला’ ने किया था। गड़बड़ी के आरोप कुलपति पर ही लगे थे। यह मामला राज्यपाल तक पहुंचा तो उन्होंने इसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया।
विज्ञापन


समिति ने आठ अप्रैल को इसकी रिपोर्ट राज्यपाल को सौंपी थी। सूत्रों के अनुसार समिति ने कुलपति पर लगे आरोप सही पाए थे। इसके बाद राज्यपाल ने प्रो. मुन्ना सिंह को निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें