कानपुर।
केसीए की केडीएमए जूनियर डिवीजन लीग में गुरुवार को स्काई क्लब ने एचबीटीयू को 40 रन से हराया। एचबीटीयू वेस्ट कैंपस मैदान पर हुए मैच में स्काई क्लब ने 30.5 ओवर में 102 रन बनाए।
इसमें विवेक कुमार ने 28 व अमृत सचान ने 20 रन बनाए, तो गेंदबाजी में शुभम पाल ने चार, उत्कर्ष निर्मल ने तीन व ध्रुव श्रीवास्तव ने दो को आउट किया। वहीं, एचबीटीयू की पूरी टीम 17.4 ओवर में 62 रन पर ऑलआउट हो गई।
इसमें आर्यन ने सर्वाधिक 23 रन बनाए, तो गेंदबाजी में माधव गुप्ता ने पांच व तन्मय ने तीन को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच माधव गुप्ता को चुना गया।
अमन के खेल से यूपी पुलिस ने जीता मुकाबला
डॉ. नागेंद्र स्वरूप स्मारक गोल्ड कप कैशमनी क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को यूपी पुलिस ने कानपुर गेम्स टीम को 52 रन से हराया। केएनसीए के तत्वावधान में फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए मैच में यूपी पुलिस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 185 रन बनाए। इसमें अमन जुरैल ने 70 व विवेक ने 32 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में सत्यम ने तीन को आउट किया।
वहीं, कानपुर गेम्स की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 133 रन ही बना सकी। इसमें अभय यादव ने सर्वाधिक 35 रन बनाए, तो गेंदबाजी में रोहित, धर्मेंद्र व जय यादव ने दो-दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच अमन जुरैल रहे। यह जानकारी आयोजन सचिव इमरान एहसान ने दी।