फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्किमर का दे साथ , बढ़ाए हाथ

Wed, 02 Mar 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मिशन फॉर क्लीन गंगा के तहत स्किमॅर के जरिये पिछले दो सप्ताह से की जा रही गंगा की सफाई का नतीजा जस का तस है। क्लीन गंगा की टीम तो पूरी मेहनत से काम को अंजाम देने में लगी है, लेकिन शहरवासी गंगा को गंदा करने में जुटे हैं। चाहे वे घाटों के किनारे नाव खड़ी करने वाले मल्लाह हों या गंगा घाट पर रोजाना जाकर पूजा करने वाले लोग।
विज्ञापन

जल संसाधन मंत्रालय से संबद्ध फ्लोटिंग ट्रैस स्किमॅर के जरिये घाटों के किनारे इकट्ठा होने वाले कचरे को रोजाना साफ करने की योजना गंगा और यमुना नदी के लिए शुरू की गई है। महानगर में दस दिन पहले नमामि गंगे समिति की तरफ से गंगा सफाई अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया था। स्किमॅर से गंगा सफाई की यह योजना पहली बार शुरू हुई है। पहले बनारस फिर इलाहाबाद और अब कानपुर में यह अभियान चल रहा है। परमट घाट पर स्किमॅर चलाने वाली टीम को रोजाना वहां खड़ी नावों की वजह से सफाई में दिक्कत आती है। दो दिन पहले मामला ज्यादा बढ़ने पर नमामि गंगे समिति के सदस्यों को हस्तक्षेप करना पड़ना था। समिति के प्रांतीय सदस्य श्रीकृष्ण दीक्षित बड़ेजी ने बताया कि सफाई का काम तो रोज चल रहा है, लेकिन गंगा में कचरे की मात्रा में कमी नहीं आ रही है।

यमुना नदी में भी चलेगा स्किमॅर
कानपुर। इस योजना को संचालित करने वाली एजेंसी ईआईएल अब मथुरा से होकर निकलने वाली यमुना नदी में स्किमॅर चलाने की तैयारी कर रही है। श्रीकृष्ण दीक्षित ने बताया कि छह मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा युवा मोर्चा के मथुरा अधिवेशन में शामिल होंगे। जल संसाधन मंत्रालय ने तय किया है कि प्रधानमंत्री के आगमन से पहले स्किमॅर से सफाई शुरू करा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें