कानपुर। कल्याणपुर स्थित गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में रविवार को 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें खिलाड़ियों ने क्वॉड और प्रोफेशनल इनलाइन स्केटिंग वर्ग में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रोफेशनल इनलाइन स्केटिंग बालक वर्ग में शिवांग मिश्रा, आहान चंदेल, वत्सल सिंह, ऋत्विक सिंह, शौर्य, रयान बाजपेई, अलौकिक श्रीवास्तव और साहिल यादव ने शीर्ष स्थान पाया। बालिका वर्ग में अक्षिता तिवारी, काव्य जायसवाल, आख्या भदौरिया, अनन्या सिंह, आराध्य पांडेय और ओजल बाजपेई ने जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता के दौरान 16 राष्ट्रीय स्तर के स्केटर्स को उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स संगठन के सचिव डीएस राठौर ने सम्मानित किया। मौके पर कुलदीप कुमार, मनदीप कुमार, अद्वितीय यादव, आनंद राजपूत, पूजा राजपूत, पारुल सोनकर, राहुल भदौरिया और अर्जुन सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।