यूपी के फर्रुखाबाद जिले में 15 जून से 30 जून तक किसानों को रुपे क्रेडिट कार्ड देने का चला अभियान निर्धारित समय में लक्ष्य पूरा नहीं कर सका है। 63 आठ सौ 65 धारकों में से केवल तीन हजार आठ सौ 23 किसानों को ही ये क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराया गया है। करीब 60 हजार 42 किसान ऐसे भी हैं, जो कार्ड से वंचित हैं।
किसान क्रेडिट कार्ड बनने से किसानोें को सहूलियत मिलती है। उन्हें खाते में जमा अपने रुपये निकालने के लिए बैंक के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं। कागजी कार्यवाही पूरी करने में भी उनका समय बर्बाद नहीं होता है। लेकिन विभागीय अधिकारी ने अभी तक कई किसानोें को कार्ड नहीं दिया है। इससे किसानों को बैंक से रुपये या लोन लेने में दिक्कत आ रही है।
जिले का किसान इतना जागरूक नहीं है। किसान कार्ड लेने नहीं आते हैं। हम ज्यादा से ज्यादा किसानों को कार्ड देने का प्रयास कर रहें हैं। किसान पाठशाला में भी किसानों को इसकी जानकारी दी गई थी।
- राजेश कुमार, डिप्टी डायरेक्टर (कृषि विभाग)