फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियतः 6 साल की बच्ची को बनाया दुष्कर्म का शिकार, हालत गंभीर

Wed, 23 Jan 2019 07:36 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
यूपी के कानपुर में एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। छह साल की बच्ची को बिस्कुट देने का बहाना बनाकर वह मंदिर के पीछे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम छह साल की बच्ची से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची की पिता की तहरीर पर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बच्ची के पिता ने बताया कि सोमवार शाम 7 बजे छह वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी, गांव का राजकुमार (25) बिस्कुट का पैकेट लिए वहां आया और बच्ची को खिलाने का लालच देकर उसे गोद में उठाकर मंदिर के पीछे ले गया और दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उसका मुंह दबा दिया, जिससे मुंह से खून निकलने लगा। दुष्कर्म के बाद आरोपी बच्ची को गंभीर हालत में उसके मकान के पास छोड़कर फरार हो गया। परिजन उसे घाटमपुर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। कुछ होश में आने पर बच्ची ने घटना के बारे में बताया। कोतवाल देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा लिखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें