फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर: नेशनल हाईवे पर आपस में टकराए छह वाहन, ट्रक चालक की मौत तीन लोग घायल

Fri, 06 Dec 2019 12:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
कोहरे की वजह से एक के बाद एक आपस में भिड़ गए छह वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर के कोहरे के चलते जोरदार सड़क हादसा हुआ। यहां कोहरे की वजह से 6 वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। जिसके बाद वहां पर अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन के जरिए गाड़ियों को हटवा कर रास्ता साफ कराया।
विज्ञापन


औरैया से कानपुर जाते वक्त अकबरपुर के गोरिया पुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे पीछे से आ रहे एक के बाद एक 6 वाहन आपस में भिड़ गए। जिसमें ट्रक व कार में टक्कर हो गई।

पुलिस के अनुसार हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई अन्य 3 घायल हैं। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। घटना के बाद वहां चीख पुकार मच गई। आननफानन में पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें