फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह शिक्षक गायब, दो स्कूलों पर ताला

Thu, 05 Nov 2015 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
 डेरापुर ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों में खंड शिक्षाधिकारी के निरीक्षण में दो विद्यालयों में ताला लटका मिला। जबकि, अन्य विद्यालयों में आधा दर्जन शिक्षक बिना सूचना के गायब मिले। अध्यापकों से स्पष्टीकरण तलब कर एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति बीएसए से की है।
विज्ञापन


 बुधवार को खंड शिक्षाधिकारी के प्राइमरी रानीपुर विद्यालय में ताला बंद मिला इं0 प्र0 अध्यापक रमाकांत गायब मिले। इसके बाद सलीमपुर स्कूल पहुंचे। वहां पर एबीएसए को स्कूल पर ताला बंद मिला।

प्रधानाध्यापक राजेंद्र कटियार और शिक्षक हरपाल सिंह अनुपस्थित मिले। जबकि जूनियर में शिक्षिका शालिनी अनुपस्थित मिलीं। सनिहापुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में देवेंद्र सिंह शिक्षक अनुपस्थित थे।
विज्ञापन


जर्जर भवन की नीलामी न कराने पर प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा है। शेरपुर प्राथमिक विद्यालय में प्रांगण गंदा मिलने पर प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया। डेरापुर खंड शिक्षा अधिकारी ने अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति दी है। विद्यार्थियों की 50 प्रतिशत से कम उपस्थित पर प्रधानाध्यापकों केा नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें