फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू खनन से जुड़े छह सिपाहियों का तबादला

Fri, 21 Apr 2017 12:16 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

होमगार्ड जवान को एसपी ने किया बर्खास्त
बालू खनन से जुड़े छह सिपाहियों का गैरजनपदों के लिए तबादला
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छह सिपाहियों समेत होमगार्ड जवान को खनन माफियाओं से नजदीकी का खामियाजा भुगतना पड़ा। शासन के निर्देश पर छह सिपाहियों का दूसरे जिले के लिए तबादला कर दिया गया। जबकि होमगार्ड जवान को बर्खास्त कर दिया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने बालू खनन में लिप्त सिपाहियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। ऐसे सिपाहियों की सूची तैयार की गई है, जिनकी खनन माफियाओं से नजदीकी है। ये सिपाही पिछली सरकार में मलाईदार थानों में नियुक्ति पाते रहे हैं।

शासन के निर्देश पर गुरुवार को देहात कोतवाली में तैनात राजकिशोर, करतल में यूपी-100 में तैनात शिवपाल सिंह, करतल चौकी के अर्जुन सिंह, मटौंध के जितेंद्र सिंह व गिरवां में तैनात धर्मेंद्र सिंह व विनोद को गैर जनपद स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन


जबकि होमगार्ड जवान संतोष को बर्खास्त किया है। बताते हैं ये सभी सिपाही व होमगार्ड बालू व मौरंग के वाहन निकलाने व वसूली में एसपी के निशाने पर थे। एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र के मुताबिक सिपाहियों को यहां से कार्यमुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें