फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेनामी संपत्तियों पर होगा अब सरकार का कब्जा, इस पूर्व एडिशनल कमिश्नर पर हुई कार्रवाई

Fri, 31 May 2019 05:16 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
केशव लाल की छह संपत्तियों को बेनामी घोषित किया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में स्टेट जीएसटी के तत्कालीन एडिशनल कमिश्नर केशव लाल की 10 में से छह संपत्तियों को बेनामी घोषित कर दिया गया है। आयकर विभाग के बेनामी अनुभाग की रिपोर्ट पर एडजुडिकेटिंग अथॉरिटी (सहायक प्राधिकारी) ने मुहर लगा दी है।
विज्ञापन


यह कार्रवाई बेनामी लेनदेन निषेध अधिनियम के तहत हुई है। यह फैसला 23 अप्रैल 2019 को सुनाया गया। इन संपत्तियों पर अब सरकार का कब्जा हो जाएगा। आयकर विभाग ने 2017 में केशव लाल के प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर करीब 100 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति बरामद की थी। इसमें 10 करोड़ रुपये नकदी, करीब 13 किलो ज्वैलरी, नोएडा और लखनऊ में 10 से ज्यादा अचल संपत्तियां शामिल थीं।

जांच निदेशालय के अधीन काम कर रहे कानपुर के बेनामी संपत्ति अनुभाग ने जांच के बाद सभी 10 अचल संपत्तियों को विभाग में अटैच कर बेनामी मानते हुए अंतिम फैसले के लिए दिल्ली में विभाग की एडजुडिकेटिंग अथॉरिटी (सहायक प्राधिकारी) के समक्ष पेश किया था। यहां भी सभी पक्षों के बयान दर्ज होते हैं और दलील सुनी जाती है। बेनामी विंग के अधिकारी अपना पक्ष रखते हैं और आरोपी अपना पक्ष रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह संपत्तियां बेनामी हुई घोषित

जांच निदेशालय के प्रधान निदेशक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि केशव लाल प्रकरण में उनकी 10 में से छह संपत्तियों को एडजुडिकेटिंग अथॉरिटी ने बेनामी घोषित कर दिया। चार अन्य मामलों में सुनवाई चल रही है। बता दें कि भ्रष्टाचार के आरोप पर राज्य सरकार ने केशव लाल को कुछ माह पहले ही अयोग्य करार देते हुए विभाग से रिटायर्ड कर दिया है।

यह संपत्तियां बेनामी हुई घोषित
- वेब मेगा सिटी सेंटर, सेक्टर 32 नोएडा में पत्नी इंदू के नाम दो ऑफिस और एक आवासीय संपत्ति
- सुशांत गोल्फ सिटी नोएडा में केशव लाल के नाम दो प्लाट
- लारेंस वोलेवार्ड, स्पेशिया सेक्टर-100 नोएडा में में पत्नी इंदू के नाम फ्लैट
- सेक्टर-144 ब्लॉक-एसएच, नोएडा में पत्नी इंदू के नाम प्लाट
- सेक्टर-116 ब्लॉक-एच नोएडा में पत्नी इंदू के नाम प्लाट
- सेक्टर 34 (मकान नंबर-सी 48) नोएडा में पत्नी इंदू के नाम बंगला 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें