फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में छह खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए आयोजित चयन ट्रायल में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी की टीम में कानपुर मंडल के छह खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी एक से पांच दिसंबर तक जयपुर (राजस्थान) में होने वाली प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


झालोखर स्थित श्री भुवनेश्वरी महेश्वरानंद गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित ट्रायल महाविद्यालय के स्पोर्ट्स ऑफिसर अरुण द्विवेदी की देखरेख में हुआ। चयन बोर्ड में अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी हिमांशु सिंह और राष्ट्रीय रेफरी नितिन तिवारी शामिल रहे। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता, कौशल और प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न भार वर्गों और इंडिविजुअल पूमसे स्पर्धा के लिए खिलाड़ियों का चयन किया।

टीएफसी फिटनेस क्लब पनकी के पांच खिलाड़ियों अश्विन द्विवेदी (63 किग्रा), अंतरिक्ष वर्मा (68 किग्रा), अभिषेक सिंह (74 किग्रा), प्रबल प्रताप सिंह (87 किग्रा) और वंश राव (इंडिविजुअल पूमसे) ने टीम में जगह बनाई। एक अन्य खिलाड़ी फर्रुखाबाद के अभिषेक (54 किग्रा) भी टीम में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें