फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ताइक्वांडो में शहर में छह खिलाड़ियों ने रजत, एक ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी। - फोटो : संगठन
विज्ञापन
कानपुर। 42वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 27 से 29 जून तक हरिद्वार में हुई। इसमें पूरे प्रदेश से 500 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में शहर के सात खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते।
विज्ञापन



कानपुर ताइक्वांडो एकेडमी के महासचिव राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में आरुष यादव, प्रतिज्ञा गुप्ता, ब्रजमोहन सिंह, अनुष्का सिंह, इशिका शर्मा, भूमि राजपूत ने रजत पदक और श्रेया दुबे ने कांस्य पदक जीता।


विजेताओं को उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर एकेडमी के संरक्षक अतुल भाटिया, अध्यक्ष रामनरेश पाल, उपाध्यक्ष वंदना शर्मा ने खिलाड़ियों व कोच शिखर गुप्ता को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें