डेमाे पिक
हैलट में भर्ती मूलगंज निवासी चुन्नी (65), मड़ियांव (लखनऊ) की जनार्दन (86), जालौन की सत्यवती (70) और कन्नौज की शमा (27) ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने इनकी मौत की वजह भीषण गर्मी की चपेट में आना बताया है। बताया है कि दो मरीजों की मौत हीट स्ट्रोक से हुई है। ज्यादा पसीना निकलने और उसके हिसाब से पानी और मिनरल्स न लेने की वजह से एक मरीज की किडनी फेल हो गई थी। उधर, जाजमऊ ताड़बगिया में धूप में काम कर रहे महाराजपुर के सूर्याखेड़ा निवासी रमेश की अचानक तबियत बिगड़ गई। साथी उसे लकर कांशीराम ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। इनके अलावा एक अन्य मरीज उन्नाव निवासी उदित नारायण (70) को मृत अवस्था में हैलट इमरजेंसी लाया गया था। जिसे लू लगी थी।