फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का कहर: 'टाइगर' के डंक से बैंक कैशियर सहित छह और मौतें, अब तक 65 की गई जान

Mon, 11 Nov 2019 01:32 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेंगू का कहर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में डेंगू से बैंक कैशियर सहित छह और मरीजों की मौत हो गई। शहर के एक बड़े निजी अस्पताल में भर्ती कैशियर को 43 यूनिट प्लेटलेट्स चढ़ाई गईं, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। सात लाख का बिल भी बन गया।
विज्ञापन

2 of 6
डेंगू का कहर - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। कई अन्य मरीजों की हालत नाजुक बताई जा रही है। महामारी की तरह फैल रहे डेंगू से अब तक 65 मरीजों की मौत हो चुकी है, लेकिन मामले की भयावहता को न समझते हुए मेडिकल कॉलेज के  माइक्रोबायोलॉजी विभाग के डॉक्टर-कर्मचारी रविवार की छुट्टी मनाते रहे। विभाग पर ताला लगा रहा। उधर, उर्सला अस्पताल की पैथोलॉजी में हुई खून की जांच में 11 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

3 of 6
डेंगू का कहर - फोटो : अमर उजाला
शुक्लागंज निवासी यूनियन बैंक के कैशियर प्रेमचंद्र गुप्ता (35) को बुखार की वजह से 31 अक्तूबर को गोविंद नगर स्थित एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां जांच में उन्हें डेंगू होने की पुष्टि हुई थी। डेंगू शॉक सिंड्रोम का इलाज किया जा रहा था। उन्हें 43 यूनिट प्लेटलेट्स चढ़ाई गई थीं, लेकिन रविवार को तड़के उनकी मौत हो गई। इसी तरह अकबरपुर (कानपुर देहात) निवासी पुत्तन के बेटे रमेश (32) की हैलट में उपचार के दौरान मौत हो गई।

4 of 6
डेंगू का कहर - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टरों ने बताया कि रमेश को डेंगू की वजह से उसे खून की उल्टियां हो रहीं थीं। लिवर में भी तकलीफ थी। हमीरपुर निवासी मुलिया (65) को डेंगू शॉक सिंड्रोम के साथ सेप्टीसीमिया हो गया था। उन्होंने भी दम तोड़ दिया। तिर्वा (कन्नौज) निवासी संतोष कुमार (50), मल्लावां (हरदोई) निवासी लक्ष्मी सिंह (46), हुसैनगंज (फतेहपुर) निवासी कैलाश नाथ (60) की भी हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई। इन्हें डेंगू जैसे लक्षण थे। मौत की वजह भी डेंगू बताई गई है।
विज्ञापन

5 of 6
डेंगू का कहर - फोटो : अमर उजाला
डेंगू के मरीज लगातार बढ़ने के बावजूद रविवार को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज माइक्रोबायोलॉजी विभाग में ताला लटकता रहा। एसीएमओ डॉ. एसके सिंह ने बताया कि उर्सला में डेंगू जैसे लक्षणों वाले 93 मरीजों के खून के सैंपलों की जांच हुई, इनमें से 11 मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेंगू का कहर - फोटो : अमर उजाला
डेंगू से एक ही मौत हुई है। एक बड़े नर्सिंगहोम में जिस मरीज की डेंगू से मौत बताई गई, उसकी अस्पताल प्रशासन ने किट से ही जांच की थी। अस्पताल प्रशासन ने नौ दिन भर्ती रहे इस मरीज में डेंगू की पुष्टि करने के लिए एलाइजा टेस्ट नहीं कराया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एसीएमओ ने अस्पताल पहुंचकर बीएचटी (भर्ती फाइल) कब्जे में ली है, उसमें डेंगू शॉक सिंड्रोम सहित कई बीमारियां लिखी हैं।
- डॉ. अशोक शुक्ला, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें