कानपुर। त्योहारों पर ट्रेनों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने शुक्रवार को छह और त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। ट्रेनें कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी होकर गुजरेंगी।
उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन नंबर- 09094 हजरत निजामुद्दीन से पटना के लिए 21 सितंबर से 29 नवंबर तक रोजाना और इसकी रिवर्स ट्रेन पटना से 22 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगी। 09096 स्पेशल ट्रेन आनंद विहार से 21 सितंबर से 29 नवंबर और इसकी रिवर्स ट्रेन पाटलिपुत्र से 22 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगी। वहीं, 04458 स्पेशल ट्रेन आनंदविहार से 20 सितंबर से 30 नवंबर तक रोजाना और इसकी रिवर्स ट्रेन 21 सितंबर से एक दिसंबर तक चलेगी। (संवाद)