फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ग्रामीण रूटों पर दौड़ेंगी छह मिनी बसें, रूट किए गए निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। रोडवेज परिवहन निगम ने इटावा डिपो को छह मिनी बसें सौंपी हैं। डिपो के बेड़े में अब कुल 16 मिनी बसे हो गईं हैं। इन मिनी बसों के लोकल रूट निर्धारित किए गए हैं। ये मिनी बसें ग्रामीण अंचलों से सवारियां लेकर शहर तक पहुंचेंगी। इन मिनी बसों के चलने से इन क्षेत्रों की 50 हजार से अधिक की आबादी लाभान्वित होगी। इन मिनी बसों में 42 लोगों के बैठने की सीट है। कर्री, करहल, घिरौर, चकरनगर, बिठौली, बलरई, वाह, अल्छदा आदि लोकल रूटों पर बसों को संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन




इटावा डिपो ने रोडवेज परिवहन निगम से 16 मिनी बसों की मांग की थी। इसमें पहले चरण में इटावा को 10 मिनी बसें मिल गईं थीं। अब छह मिनी बसें मिलीं हैं। इन बसों के संचालन के लिए निजी कंपनी से करार हुआ है। मिनी बसों को ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जाएगा। एक दिन में निर्धारित किए गए किमी तक बसें चलाईं जाएंगी। निर्धारित रूट पर चलने के अलावा इन बसों को अन्य रूटों पर नहीं चलाया जा सकेगा। इन बसों का लोकल रूटों पर संचालन किया जाएगा। इन बसों के चलने से ग्रामीणों का आवागमन आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें