महिला के पेट से निकला इतना विशाल ट्यूमर
महिला कई महीनों के भीषण दर्द से परेशान होकर तीन दिन पहले ही डॉक्टर के पास इलाज कराने पहुंची थी। पहले तो डॉक्टरों को कुछ समझ नहीं आया लेकिन अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया। आनन-फानन उसे हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर में एडमिट कराया गया। उसके शरीर का हीमोग्लोबीन केवल 5 ग्राम ही रह गया था ऐसे में उसकी जान कभी भी जा सकती थी।
कानपुर शहर के एक हॉस्पिटल में उसका ऑपरेशन शुरू हुआ। ऑपरेशन के बाद महिला के पेट से जो निकला उसे देखकर ऑपरेशन टीम के सभी डॉक्टर हैरान रह गए। कानपुर के मरियमपुर चौराहा स्थित हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद महिला के पेट से 6 किलो का ट्यूमर निकाला गया।
ऑपरेशन करने वाले डॉ. एसके मिश्रा ने बताया कि ऑपरेशन के पहले महिला के शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बहुत गिर चुका था। शहर के एक बड़े अस्पताल से रेफर करने के बाद उसका यहां सफल ऑपरेशन हुआ है। डॉक्टरों का मामना है कि इतने बड़े ट्यूमर के बाबजूद महिला जीवित थी। यह आश्चर्य की बात है। महिला अब पूरी तरह स्वस्थ्य है।