फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: बाइक और दो कारों की भिड़ंत में छह घायल, दो की हालत गंभीर

Mon, 09 Nov 2026 05:00 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार व बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुनीर तिराहे पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे बाइक और दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों समेत छह लोग घायल हो गए। इनमें दो महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अल्लीपुर भेजा गया।
विज्ञापन


गांव सौंह निवासी शुभम उर्फ छोटू तिवारी और उसका चचेरा भाई शिवम तिवारी अपाचे बाइक से मुरादीपुर से चंद्रिका देवी गंगा घाट स्नान करने जा रहे थे। गुनीर तिराहे के पास उनकी बाइक उन्नाव की ओर से आ रही कार से टकरा गई। टक्कर के बाद अनियंत्रित कार सामने से आ रही मारुति कार से भिड़ गई। मारुति कार में सवार सुरेंद्र शुक्ला, नीरज अग्निहोत्री, विभा और शैलेंद्री घायल हो गए। दोनों महिलाओं के पैर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, बाइक सवार दोनों युवकों को भी चोटें आईं। दूसरी कार में सवार बिंदकी निवासी राजेश सिंह समेत दो पुरुष और तीन बच्चे सुरक्षित रहे। एक बच्चे को मामूली चोट आई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। दोनों कारें और बाइक घटनास्थल पर खड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें