फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालाक लोमड़ी के चक्कर में मरे छह कुत्ते

Tue, 01 Nov 2016 06:50 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
खेत में टूटकर गिरा था बिजली का तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर भीतरगांव विकास खंड के बौहारा गांव में एचटी लाइन के टूटे पड़े तार की चपेट में आकर एक लोमड़ी और छह कुत्तों की  मौत हो गई। 
विज्ञापन

गांव के इंद्रकुमार उत्तम के खाली पड़े खेत में रात के समय एचटी लाइन का तार टूटकर गिर गया। सुबह खेत के पास एक लोमड़ी घूम रही थी। गांव के कुत्तों ने झुंड बनाकर लोमड़ी को दौड़ाया। इसी दौरान आगे भाग रही लोमड़ी और उसके पीछे दौड़ लगा रहे कुत्ते टूटे तार की चपेट में आ गए। सभी करंट की चपेट में आने से वहीं तड़पने लगे। इस दौरान एचटी लाइन में धमाका होने से गांव के लोगों का ध्यान उधर गया तो खेत का नजारा देख सन्न रह गए। फोन से घटना की सूचना बिजलीघर में दी गई और तब कहीं बिजली काटी गई। गांववालों ने बताया कि एचटी लाइन के जर्जर और ढीले तारों को ठीक कराने के लिए उन लोगों ने बिजली विभाग से कई बार शिकायत की है। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। आरोप लगाया कि टूटे तार की चपेट में आकर इससे भी बड़ा कोई और हादसा भी हो सकता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें