यूपी के दो जिलों में बुधवार की सुबह हादसे लेकर आई। कन्नौज और बांदा में सड़क हादसों के दौरान 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
बांदा में फसल काट कर लौट रहे मजदूरों से भरी ट्राली पलट गई। जिसमें 3 महिलाओं की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 25 अन्य लोग घायल हो गए। नेशनल हाइवे पर मटौन्ध थाना क्षेत्र की इस घटना से जिले में हड़कंप मच गया।
उधर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुए भीषण हादसे के दौरान कन्नौज के फगुआ गांव में तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक गाड़ी डिवाइडर तोड़कर विपरीत साइड पर पहुंच गई थी जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। घायलों को मेडिकल कालेज मे भर्ती कराया गया है।