शराब पीने का शौक कुछ लोगों के लिए 'मौत का कारण' बन गया। यूपी के कानपुर में शनिवार को जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो गई। कुछ लोगों को इलाज के लिए हैलट अस्पताल भेजा जा रहा है।
कानपुर के सचेंडी में हेतपुर गांव में कुछ लोगों को शराब पीते ही उल्टियां होने लगीं। हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। सूत्रों के अनुसार अभी तक 5 लोगों के मरने की खबर सामने आई है। जब कि 3 लोगों की हालत अस्पताल में नाजुक बताई जा रही है। हेतपुर गांव के 15 लोगों पर जहरीली शराब का बुरा असर हुआ है। शराब से मौत की सूचना से पूरे जिले में हड़कंप मच गया। जिला प्रशासन के सभी आला अधिकारी सचेंडी पहुंच चुके हैं। शराब के नमूने लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है।