फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आईटीसी बनाकर 6 बोगस फर्मों से करोड़ों की हेराफेरी का खुलासा

Fri, 14 Dec 2018 09:31 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
demo
विज्ञापन
राज्य वस्तु एवं सेवाकर (एसजीएसटी) विभाग ने छह बोगस फर्मों के जरिए करोड़ों रुपए की हेराफेरी का पर्दाफाश किया है। इन बोगस कंपनियों के जरिए फर्जी आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) बनाकर करोड़ों की टैक्स चोरी की जा रही थी।
विज्ञापन


फर्मों का फर्जी रजिस्ट्रेशन कराकर बिना खरीद फरोख्त किए ही बिल काटे गए। गोपनीय सूचना, विभाग की वेबसाइट व ई-वे बिल से मिली जानकारी के आधार पर विभाग ने फर्मोें के संचालकों के खिलाफ तहरीर दी है।

विभाग की ओर से की गई पड़ताल से मौके पर कोई फर्म नहीं मिली। फर्जी मकान मालिक, रेंट एग्रीमेंट, बिजली के बिल जीएसटीएन पर अपलोड कर टैक्स चोरी के लिए फर्में बनाई गईं।
विज्ञापन


एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 (एसआईबी) दिनेश मिश्रा व ज्वाइंट कमिश्नर एसके सिंह के निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर चंद्रशेखर, बामदेव त्रिपाठी आदि ने व्यापार स्थल की जांच की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें