फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी कार्रवाई: एसएनके समूह के मालिकों के छह बैंक लॉकर सीज, चार सौ करोड़ के अघोषित कारोबार का हो चुका है खुलासा

Mon, 02 Aug 2021 12:11 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

वहीं एसएनके ग्रुप से शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान की कंपनी का कनेक्शन सामने आने के बाद अफसर इस कंपनी पर भी विशेष निगाह रखेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पान मसाला बनाने वाले एसएनके ग्रुप के यहां लगातार पांच दिन तक जांच करने के बाद आयकर विभाग की टीमें लौट आई हैं। ग्रुप के मालिकों के दिल्ली और कानपुर में मिले छह बैंक लॉकरों को टीम ने सीज कर दिया है। बुधवार को इन्हें खोलकर जांच पड़ताल शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन


वहीं एसएनके ग्रुप से शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान की कंपनी का कनेक्शन सामने आने के बाद अफसर इस कंपनी पर भी विशेष निगाह रखेंगे। प्रधान आयकर निदेशक जांच के निर्देश पर आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने बुधवार सुबह एसएनके समूह के मालिकों नवीन कुरेले और प्रवीण कुरेले के कानपुर स्थित आवास, गोदाम, फैक्ट्री के अलावा दिल्ली में सात जगह, उरई, नोएडा में एक साथ 19 ठिकानों पर छापेमारी की थी।

समूह का चार सौ करोड़ के अघोषित कारोबार का खुलासा हो चुका है। इसके अलावा सात किलो सोना और 52 लाख रुपये कैश भी मिल चुका है। मालिकों के दिल्ली स्थित आवासों से डेढ़ दर्जन से अधिक संपत्तियों के दस्तावेज मिले थे। अब इन संपत्तियों की छानबीन शुरू हो गई है।
विज्ञापन


क्रेता-विक्रेता आदि का पता लगाया जा रहा है। जांच में सामने आया है कि तीन साल के भीतर ही समूह ने 115 बोगस कंपनियों के जरिये रियल इस्टेट कारोबार में 226 करोड़ और 110 करोड़ रुपये पान मसाला के कारोबार में लगाए गए हैं।

समूह की एजे सुगंधी कंपनी में पार्टनरशिप रखने वाली एसीई इंफ्रासिटी के 11 आवासीय और छह व्यावसायिक समेत 17 प्रोजेक्ट दिल्ली और एनसीआर में चल रहे हैं। कंपनी का कार्यालय नोएडा में है। इसी कंपनी से गौरी खान की कंपनी का कनेक्शन मिला है। यह कंपनी इंटीरियर डेकोरेटर और डिजाइनिंग का काम देखती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें