फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: साढ़े छह लाख लोग घंटों बिजली कटौती से हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बारिश से सोमवार को शहर के करीब एक दर्जन सब स्टेशनों से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। करीब साढ़े छह लाख लोग घंटों बिजली कटौती से परेशान रहे। उपभोक्ता केस्को के हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर बिजली न आने का कारण पूछते रहे।
विज्ञापन

मेट्रो कार्य के लिए गुमटी नंबर-5 सब स्टेशन से सुबह 11 बजे से शटडाउन लिया गया। इससे गुमटी नंबर-5, कौशलपुरी, संतनगर क्षेत्र में शाम करीब पांच बजे तक आपूर्ति बंद रही। इसके साथ जरीब चौकी सबस्टेशन से जुड़े कुछ इलाकों में भी दिन में कई बार बिजली गुम हुई। श्यामनगर व तुलसीनगर की बिजली फाल्ट के चलते रविवार रात 11 से सोमवार दोपहर दो बजे तक ठप रही। आलूमंडी सबस्टेशन के मंजूश्री फीडर का केबल बॉक्स क्षतिग्रस्त होने से रविवार की देर रात ढाई बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। केबल बॉक्स में फॉल्ट के कारण एच ब्लॉक किदवईनगर और चालीस दुकान सबस्टेशन से बारादेवी की बिजली आपूर्ति सुबह 4:30 बजे तक ठप रही। चकेरी-2 फीडर के अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट होने से यहां सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक आपूर्ति बंद रही। शास्त्रीनगर में दोपहर करीब एक बजे गई लाइट शाम 5:30 बजे आई। इंसुलेटर फॉल्ट की वजह से नमक फैक्ट्री सबस्टेशन की बिजली दोपहर दो से शाम पांच बजे तक ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें