फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी को झटका दे कांग्रेस में शामिल हुए अशोक दोहरे पर राहुल गांधी मेहरबान, इटावा से दिया टिकट

Fri, 29 Mar 2019 01:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राहुल गांधी के साथ भाजपा सांसद अशोक दोहरे - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले सभी राजनीतिक दलों में उठापटक मची हुई है। इसी उठापटक के बीच शुक्रवार को इटावा से बीजेपी सांसद अशोक दोहरे ने भाजपा का दामन छाेड़ कांग्रेस का पंजा थामा है। अशोक दोहरे ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। 
विज्ञापन


सदस्यता ग्रहण करने के कुछ ही देर बाद कांग्रेस ने अशोक दोहरे को इटावा लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया। आपको बता दें कि दलित सांसद सांसद अशोक दोहरे अपनी ही पार्टी की राज्य सरकार से हुए नाराज होकर पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर चर्चा में आए थे।

खास बात ये है कि पीएम मोदी को लिखी गई उनकी चिट्ठी सार्वजनिक हो चुकी हैं। 2014 लोकसभा चुनावों में अशोक कुमार दोहर उत्तर प्रदेश की इटावा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए थे। इसके बाद उन्होंने पीएम को पत्र लिखकर सीएम योगी सहित अन्य बीजेपी नेताओं की शिकायत भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें