फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sisamau Bypoll Result: नसीम सोलंकी दरगाह और ससुर की कब्र पर गईं, कहा- सबकी दुआओं से हम कामयाब होंगे

Sat, 23 Nov 2024 10:19 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नसीम सोलंकी ने कहा कि अल्लाह हमारे साथ है। सबकी कोशिशों और दुआओं का हम लोगों का इनाम मिलेगा। हमें जो बढ़त मिली है, इंशा अल्लाह वो अंत तक बनी रहेगी।
विज्ञापन
नसीम सोलंकी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर की सीसामऊ सीट के उपचुनावों की मतगणना जारी है, जिसमें सपा और भाजपा में कांटे की टक्कर चल रही है। इससे पहले इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने सुबह फजिर की नमाज़ पढ़ी। इसके बाद तैयार होकर हज़रत मखदूमशाह आला की दरगाह पर हाज़िरी लगाई।

विज्ञापन

इसके बाद रजबी रोड पर सादिक शाह बाबा की दरगाह पर गईं। चुन्नीगंज में अपने ससुर हाजी मुश्ताक़ सोलंकी की कब्र और फातिहा पढ़ी। औलिया के आस्तानों पर जाकर चुनाव में कामयाबी की दुआ की दरख्वास्त की।इसके बाद समर्थकों के साथ मतगणना स्थल पर पहुंचीं।
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अल्लाह हमारे साथ है। सबकी कोशिशों और दुआओं का हम लोगों का इनाम मिलेगा। हमें जो बढ़त मिली है, इंशा अल्लाह वो अंत तक बनी रहेगी। आगे कहा कि दरगाह और सुसर साहब की क्रब से होकर आई हूं, हम जरूर कामयाब होंगे।

विज्ञापन

काउंटिंग के दौरान हर ईवीएम की हो वीडियोग्राफी
सीसामऊ उपचुनाव में सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने एक दिन पहले रिटर्निंग ऑफीसर को पत्र लिखकर मतगणना शुरू किए जाने के पहले हर ईवीएम की वीडियोग्राफी कराने का सुझाव दिया था। वीडियोग्राफी के साथ मतगणना का एक राउंड पूरा होने पर रिकॉर्ड का मिलान दोनों तरफ से होने के बाद उसकी घोषणा की जाए।

विज्ञापन

हर ईवीएम की गिनती की कॉपी उपलब्ध कराई जाए
इसके बाद ही दूसरी ईवीएम मंगाई जाए। सपा के मतगणना एजेंटों को आरओ की ओर से हर ईवीएम की गिनती की कॉपी उपलब्ध कराई जाए। सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि हमारी मांग है कि निष्पक्ष रूप से मतगणना की प्रक्रिया हो। अगर पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी कोई बाधा उत्पन्न करेंगे तो हम मामले की शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें