मुख्य चुनाव आयोग से की जाएगी शिकायत
उन्होंने कहा कि थाना अध्यक्ष अपने आप को मुख्यमंत्री का रिश्तेदार बात कर सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं के निवास पर बिजली विभाग, केडीए और नगर निगम द्वारा जबरन छापा डलवाकर भय का माहौल तैयार कर रहे हैं। इसकी शिकायत सभी सबूतों के साथ मुख्य चुनाव आयोग से की जाएगी।