फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: साहब आज तक रह रहे झोपड़ी में, नहीं मिला है आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
लवेदी। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जन जागरूकता चौपाल आयोजित हुई। इसमें पूर्व सांसद और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।
विज्ञापन


पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया ने ग्रामीणों की शिकायतें ध्यान से सुनीं। गांव के इंदरबल, तारा सिंह और कैलाश ने आवास योजना का लाभ न मिलने की समस्या बताई। उन्होंने कहा कि वे आज भी झोपड़ियों में रहने को मजबूर हैं। शैलेंद्र सिंह और कृष्ण प्रताप ने जलापूर्ति योजना के गड्ढे न भरने की शिकायत की। इन गड्ढों से ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। सांसद ने संबंधित कर्मचारियों को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। हरनारायणपुर निवासी अतबल सिंह ने आयुष्मान कार्ड न बनने की शिकायत की। कई बार आवेदन के बावजूद उनका कार्ड जारी नहीं हुआ था।
चौपाल में राशन कार्ड बनाने और कटने की समस्या भी प्रमुखता से उठाई गई। सांसद के निर्देश पर राशन डीलर को बुलाया गया था। परंतु, वह मौके पर उपस्थित नहीं हुआ। पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया ने अधिकारियों को सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम रोहित कुमार मौर्य, लेखपाल अवनीश कठेरिया और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

चौपाल में न पूर्व सांसद पहुंचे न अधिकारी, गुस्साए ग्रामीण

लवेदी। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत में जन जागरूकता चौपाल आयोजित हुई। पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया के न पहुंचने से चौपाल शाम साढ़े पांच बजे शुरू हो सकी। इस कारण ग्रामीण डेढ़ घंटे तक कार्यक्रम शुरू होने का इंतजार करते रहे।
चौपाल में राजस्व विभाग से लेखपाल निधि चौहान और जल विभाग के कर्मचारी मौजूद थे। खाद्य, बिजली सहित अन्य विभागों के अधिकारी और पंचायत सचिव अनुपस्थित रहे। इससे ग्रामीणों में गहरी नाराजगी दिखी। ग्रामीणों ने लेखपाल और अध्यक्ष प्रवीण कुमार के सामने अपनी समस्याएं रखीं। रोशनी ने एक वर्ष से राशन कार्ड न बनने की शिकायत की। मंगल सिंह ने भी अंत्योदय राशन कार्ड आवेदन पर कार्रवाई न होने की बात कही। ग्रामीणों ने खराब हैंडपंपों और बंद स्ट्रीट लाइटों की समस्या भी उठाई। नरेंद्र प्रताप, ओमप्रकाश, तेनूपाल और बबलू के घरों के पास ये समस्याएं थीं। ग्रामीणों ने पंचायत में सफाईकर्मी के नियमित न आने की शिकायत भी की। स्वयं सहायता समूह से जुड़े आशुतोष ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान समूह संचालन और लाभ वितरण से जुड़ी शिकायतें भी सामने आईं। उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। ग्राम प्रधान देवानंद और जल जीवन मिशन के अधिकारी भी चौपाल में उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें