फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एसआईआर से ठहर गया अकबरपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान

Thu, 22 Jan 2026 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर में अतिक्रमण हटाने के लिए हर मंगलवार को अभियान चलाने की रुपरेखा बनी है। इधर एसआईआर के तहत मैपिंग से छूटे मतदाताओं को नोटिस देने और सुनवाई की तारीखें लगाई जा रही हैं। इसको लेकर अकबरपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान ठहर गया है। प्रमुख मार्गाें पर अतिक्रमण से राहगीरों व वाहन सवारों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

अकबरपुर जिला मुख्यालय का नगर है। नौ प्रमुख मार्ग पर पहले ही अतिक्रमण चिह्नित किया जा चुका है। प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय ने एसडीएम सदर की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय टीम बनाई है। प्रत्येक मंगलवार को अभियान चलना था। इधर बीते 7 जनवरी को नायब तहसीलदार सदर की मौजूदगी में गठित टीम ने तहसील से ओवर ब्रिज चौराहा और फिर नमस्ते चौराहा से परी चौराहा तक अतिक्रमण चिह्नित किया था। इसके बाद अब ईओ व नायब तहसीलदार एईआरओ बनाया गया है। इसके चलते अतिक्रमण हटाने का अभियान ठहर गया है। हालात ये हैं कि सड़क तक दुकानें लगाए रेहडी पटरी दुकानदारों तक के कान में जूं नहीं रेंग रही है। फुटपाथ तक दुकानदार काबिज हैं। बुधवार को हकीकत जांची गई तो सड़कों पर अतिक्रमण नजर आया।
....................
वर्जन.......
एसआईआर में मैपिंग से छूटे मतदाताओं को नोटिस देकर सुनवाई के लिए बुलाया जा रहा है। फिलहाल यह महत्वपूर्ण कार्य है। जल्द ही अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए ईओ को निर्देश दिए गए हैं। - नीलिमा यादव, एसडीएम सदर
विज्ञापन

....................
फोटो- 24 अकबरपुर में नमस्ते चौराहा के पास सड़क लगी फलों की ठेलिया व सड़क से जाते पैदल राहगीर। संवाद
केस -1 :
नमस्ते चौराहे से नहीं हटी फल मंडी
अकबरपुर में नमस्ते चौराहा अतिव्यस्त है। यहां फलमंडी लगती है। फुटपाथ गायब होने से पैदल राहगीर सड़क से आवाजाही को मजबूर हैं। एक सप्ताह पहले चिह्निकरण कराया गया थ लेकिन सड़क तक ठिलिया लगाने वाले दुकानदारों ने अनसुना कर दिया। फल मंडी जस की तस है।
................
फोटो- 27 अकबरपुर में बाढ़ापुर तिराहा पर सड़क पर लगी ठेलिया। संवाद
केस -2 :
बाढ़ापुर तिराहा पर जमे रेहड़ी पटरी दुकानदार
अकबरपुर में बाढ़ापुर तिराहा पर रेहड़ी पटरी दुकानदार जमे हैं। कई बार वाहनों के बीच आवाजाही से पैदल राहगीर टक्कर लगने से चुटहिल होते हैं। लगातार मुनादी के बाद रेहड़ी पटरी दुकानदार सड़क पर जमे हैं।
...................

फोटो-28 अकबरपुर में माती चौराहा पर कोने में मेज व ठेलिया खड़ी कर किया गया अतिक्रमण। संवाद
केस तीन -3 :
माती मार्ग पर भी है अतिक्रमण
अकबरपुर में माती मार्ग पर ठीक चौराहा पर मेज रखकर मोबाइल कारोबारी कैनोपी लगाए रहते हैं। वहीं ठिलिया सडक पर खड़ी रहती है। इसके बगल में ही फल दुकानें लग रही हैं। सीमांकन के बाद अल्टीमेटम का कोई असर नहीं नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें