फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : अश्वनी को बना दिया अश्वनी कुमार मंगलवार

Thu, 15 Jan 2026 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए तैयार की गई कच्ची सूची में तमाम खामियां हैं। वर्ष 2003 की सूची से मिलान के बाद बनी यह सूची देखकर लोग परेशान हैं। अकबरपुर रनियां विधानसभा की सूची में अश्वनी को अश्वनी कुमार मंगलवार कर दिया गया है। वहीं भाग संख्या 32 में रमेश कश्यप को मृत दर्शाकर उनका नाम ही काट दिया गया।
विज्ञापन

चारों विधानसभा की कच्ची सूची में 1132220 नाम हैं। इसमें 124065 मतदाताओं की मैपिंग कराई जानी शेष है। बूथों पर पहुंच रहे लोग सूची देेख रहे है तो खामियां सामने आ रही हैं। एक ही घर में रहने वाले मतदाताओं को अलग-अलग घरों में दर्शा दिया गया है। भाग संख्या व पोलिंग बूथ भी बदल दिया गया है। इससे परिवार के सदस्यों को अलग-अलग बूथ पर मतदान करने जाने को मजबूर होना पड़ेगा। वहीं किसी के पति को उसका पिता बना दिया गया है। नामों में भी गलतियां की गई हैं। घर-घर ठीक से सत्यापन करने की चूक से मृतकों के नाम सूची में दर्ज हो गए। एक घर में 18 से लेकर 49 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं।
इस पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार का कहना है कि आपत्तियां व दावे मांगे जा रहे हैं। गलतियां सुधारने के लिए मतदाता बीएलओ से मिलकर संशोधन फार्म भर दें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की पीडीएफ वेबसाइट https://kanpurdehat.nic/deo/ पर अपलोड है। गलत दर्ज नाम हटाने के लिए फार्म-7, संशोधन के लिए फार्म-8 भरकर जमा करना होगा। वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से भी फार्म भरे जा सकते हैं। रविवार को सभी बूथों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे। वहां बीएलओ से मिलकर समस्या का निस्तारण करा सकते हैं। ..........................
विज्ञापन

फोटो- 24 मनोरमा संखवार। संवाद
पूरे परिवार का घर एक, भाग संख्या अलग-अलग
रसूलाबाद के सुभाष नगर निवासी कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी मनोरमा संखवार ने बताया कि परिवार में कुल 10 मतदाता हैं। भाग संख्या 106 है। अब इस भाग संख्या में केवल देवर अमर सिंह जुड़े हैं। उनके, पति धर्मवीर, ससुर भगवानदीन, सास सोमवती व अखिलेश की भाग संख्या 108 कर दी गई है। वहीं परिवारी सरला देवी, गुड़िया व पुष्पेंद्र व रानी के नाम ढूंढने पर भी नहीं मिल सके हैं। अब पूरा परिवार परेशान है। भाग संख्या अलग-अलग होने से मतदान के समय परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
...................
फोटो-22 रमेेश कश्यप। संवाद
जीवित हूं पर मृत दर्शाकर काट दिया नाम
रूरा के गढ़ी मोहल्ला निवासी रमेश कश्यप कच्ची मतदाता सूची में नाम गायब देखकर सन्न हैं। वह कहते हैं कि पूर्व मतदाता सूची में भाग संख्या 32 में नाम दर्ज था। इधर बीएलओ ने घर-घर सत्यापन करने के बजाय घर बैठे जानकारी जुटाई और उन्हेें मृत दर्शा दिया। इसकी वजह से कच्ची सूची में नाम नहीं आया। अब फार्म-6 भरकर जमा करने की जहमत उठानी पड़ेगी।
....................
फोटो-27 कच्ची मतदाता सूची में दर्ज अश्वनी कुमार मंगलवार नाम। संवाद
रूरा के बाजार वार्ड निवासी अश्वनी ने बताया कि एसआईआर के बाद कच्ची मतदाता सूची में नाम देखा तो हैरान रह गया। नाम के साथ मंगलवार दर्ज कर दिया गया है। अब गलत दर्ज नाम संशोधन के लिए भाग दौड़ करनी होगी।
........................
पति को बना दिया पिता, आयु में केवल सात साल का अंतर
अकबरपुर रनियां विधानसभा की भाग संख्या 42 की मतदाता सूची में नामों की खामियों के साथ रिश्तों को दर्शाने की गलतियां हैं। मकान नंबर 105 निवासी स्नेह के पति वरुण कुमार है, लेकिन कच्ची मतदाता सूची में वरुण को स्नेह का पिता दर्शाया गया है। यह तब है जब दर्ज दोनों की आयु में केवल सात साल का अंतर है। इसी प्रकार मकान नंबर 96 में सुशील कुमार का नाम सशील कुमार लिखा है। मकान नंबर 81 में संजय कुमार व मनोज कुमार के पिता को एक जगह त्रिभुवन और दूसरी जगह त्रिभुवन नाथ दर्ज किया गया है। मकान नंबर 57 में प्रतिभा कमल का नाम प्रतिभ कमल लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें