फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट न लगाने से इकलौते बेटों की मौत

Thu, 28 Apr 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जमा लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कानपुर। सचेंडी थानाक्षेत्र के भाैंती हाईवे पर ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार दो युवकों की हादसे के छह दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। तीनों युवक घर के इकलौते थे और घटना के दिन हेलमेट नहीं लगाए थे। जिससे तीनों के सिर में गंभीर चोटें आई थीं।
विज्ञापन

जूही गौशाला निवासी शिवम वर्मा (21) डीजे ऑपरेटर था। 22 अप्रैल को वह सहकर्मी गोपाल नगर नौबस्ता निवासी दोस्त अभिषेक (22)  और जूही सफेद कॉलोनी निवासी सागर वर्मा (20) के साथ एक शादी में शामिल होने के लिए बाइक से रनिया जा रहा था। भाैंती के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने पीछे से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों दूर जाकर गिरे थे। सागर की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि शिवम और अभिषेक का स्वरूप नगर के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। बुधवार को शिवम और अभिषेक की भी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोटें लगने से मौत की बात सामने आई है।
अमर उजाला ब्यूरो
बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला
कानपुर साउथ। नौबस्ता में पूजा और प्रताप होटल के बीच हाईवे पर ओवरटेक करने के चक्कर में तेज रफ्तार ट्रक ने बर्रा निवासी युवक आशुतोष (20) को कुचल दिया।  बाइक में पीछे बैठे उसके मौसेरे भाई हिमांशू को मामूली चोटें आई हैं। आशुतोष सिर पर हेलमेट भी नहीं लगाए था। हादसे की वजह से हाईवे पर करीब 30 मिनट तक एक ओर का ट्राफिक भी रुका रहा। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। 
विज्ञापन

आशू की मां माया ने बताया कि बेटा सुबह अपनी बीमार मौसी को देखने गोपाल नगर गया था। दोपहर के वक्त बहन के बेटे हिमांशू के बर्रा साथ लौट रहा था, तभी हादसा हो गया। रिश्तेदार सोनू दीक्षित के मुताबिक आशू घर में अकेला कमाने वाला था, वह प्राइवेट नौकरी के साथ साथ बीएससी की पढ़ाई भी कर रहा था। दो साल पहले उसके पिता उमेश मिश्रा की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। मौके पर मां और छोटी बहन एकता का रो-रोकर बुरा हाल था। हादसे की वजह से हाईवे पर जाम लगा तो ट्रकों और बसों ने गोपाल नगर से यशोदानगर के भीतर के रास्तों से गुजरना शुरू कर दिया, जिससे वहां भी कुछ देर के लिए जाम बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें