फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP के इस शहर से मशहूर सिंगर रंधावा का पुराना नाता, गुरु ने साझा किए 'गुजरे जमाने के अनुभव'

Wed, 30 May 2018 07:15 AM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
कानपुर पहुंचे सिंगर गुरु रंधावा
'इस शहर के लोगों का दिल बहुत बड़ा है। यहां के लोग जिंदादिली के साथ अपनी लाइफ जीते हैं' यह कहना है मशहूर बॉलीवुड और पंजाबी पॉप सिंगर गुरु रंधावा का। मंगलवार की शाम गुरु रंधावा कानपुर के एक्सिस कॉलेज में लाइव परफार्मेंस करने पहुंचे थे। 
 
विज्ञापन

2 of 4
गुरु रंधावा
सिंगर गुरु रंधावा कानपुर आकर बेहद उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि कानपुरवालों का दिल बहुत बड़ा है। अपने गानों में भी उन्होंने कई बार कानपुर का जिक्र किया। रंधावा के गीत ‘बनजा तू मेरी रानी कानपुर नूं हिला दूंगा’ सुनकर युवाओं ने जबरदस्त रिएक्ट किया और खड़े-खड़े ही झूमने लगे। रंधावा की सबसे ज्यादा लोकप्रियता कॉलेज की छात्राओं के बीच देखने को मिल रही थी।  
 
विज्ञापन

3 of 4
गुरु रंधावा
गुरु रंधावा ने ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में कहा कि वह दो दिन कानपुर में रहे हैं, यहां के लोगों को अच्छी तरह से समझा है। शहर के लोग कलाप्रेमी हैं। कलाकारों का सम्मान करना यहां के लोग अच्छी तरह से जानते हैं। यहां के लोगों के सामने लाइव परफार्मेंस दिया तो समझ में आया कि यहां के लोग जिंदादिल है। उन्हें नहीं पता था कि उनके चाहने वाले लखनऊ और बनारस से उन्हें सुनने के लिए कानपुर आएंगे।
 
विज्ञापन

4 of 4
गुरु रंधावा
पिछली बार साल 2011 में मैं दोस्तों के साथ कानपुर आया था तब मैं गाना नहीं गाता था केवल यहां घूमने आया था। कानपुर की मिठाई और खाना बहुत अच्छा है। स्वरूप नगर, आर्य नगर, मालरोड और श्याम नगर के इलाकों में सैर सपाटा किया है। रंधावा ने बताया कि इस साल हर महीने उनका एक नया गाना आता रहेगा। फैन्स की डिमांड पर ‘मेड इन इंडिया’ गाना अगले महीने रिलीज होगा। मेड इन इंडिया गाना 6 जून को रिलीज होगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें