फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा में गायिका से दरिंदगी: कार्यक्रम के बहाने बुलाया और लूटी अस्मत, 25 हजारी का इनामी रामजी यादव गिरफ्तार

Sat, 21 Feb 2026 01:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: महोबा पुलिस ने लोकगायिका से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी आरोपी रामजी यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कार्यक्रम के बहाने बुलाकर यूपी-एमपी सीमा पर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले के थाना श्रीनगर क्षेत्र में लोकगायिका से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामिया आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया। मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के एक वार्ड निवासी लोकगायिका को थाना अजनर के मझगवां निवासी रामजी यादव ने एक कार्यक्रम के बहाने आठ फरवरी को बुलाया था।

विज्ञापन

इसके बाद में आरोपी ने कार्यक्रम स्थगित हो जाने की बात कहते हुए यूपी-एमपी की सीमा पर ले जाकर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने लोकगायिका की तहरीर पर छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद में पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। तब पुलिस ने मामले को दुष्कर्म में तब्दील किया था।

विज्ञापन

पुलिस और एसओजी टीम ने पकड़ा
आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह व एसओजी टीम ने आरोपी रामजी यादव को ननौरा कबूतरा डेरा के पास से पकड़ा। उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से उसे जेल भेजा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को सटीक सूचना के आधार पर पकड़ा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें