फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भगवान झूलेलाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी से सिंधी समाज में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। भगवान झूलेलाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी से सिंधी समाज में आक्रोश है। इसके विरोध में सोमवार को गोविंदनगर 13 ब्लॉक स्थित पूज्य सिधी पंचायत श्री झूलेलाल शिव मंदिर के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कार्यालय में एसीएम-6 को दिए गए ज्ञापन में अध्यक्ष श्यामलाल मूलचंदानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ क्रांति व जौहर पार्टी के प्रमुख अमित बघेल ने भगवान झूलेलाल व सिंधी समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर अपमानित किया है। सिंधी समाज अखंड भारत का हिस्सा है जो शांत और सेवा भाव के साथ कार्य करने वाला समाज है।
इस दौरान जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर से गोविंदनगर थाने में केस दर्ज करने और अमित बघेल को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। यहां पर जग्गी डाबरानी, सुरेश कटारिया, महेश मनचंदा, बंटी सिंधवानी, संजू डाबरानी, नरेश फूलवानी, चंद्रभान मोहनानी, मुरारीलाल चुग, बिहारीलाल बजाज, बलराम कटारिया आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें