फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदारद अधिकारी का डीएम ने एक दिन का वेतन रोका

विज्ञापन
विकास भवन के निरीक्षण में अभिलेख देखते डीएम हीरा लाल। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। डीएम हीरा लाल शनिवार को अचानक विकास भवन पहुंच गए। यहां स्थित कई कार्यालयों का निरीक्षण किया। रेशम विभाग के अधिकारी आरके सेंगर अनुपस्थित थे। उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। दुग्धशाला विकास अधिकारी के कार्यों पर असंतोष जताते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजने के निर्देश सीडीओ को दिए।
विज्ञापन

डीएम ने दुग्धशाला विकास अधिकारी रामशरन को निर्देश दिए कि प्रतिमाह पशुपालकों की बैठक बुलाएं और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए नई समितियों का गठन किया जाए। दुग्ध प्रबंधक के कर्वी में बैठने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सप्ताह में दो दिन मुख्यालय में बैठने के निर्देश दिए। परियोजना निदेशक/उप श्रमायुक्त आरपी मिश्रा को निर्देश दिए कि मनरेगा कार्यो में मानव दिवस सृजन में लापरवाही बरतने वाले खंड विकास अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
लद्यु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से पिछले तीन सालों से एक पटल पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को हटाने व उनके कार्यो की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को कार्य वितरण का ब्योरा न मिलने पर डीएम ने अधिशासी अभियंता से ब्योरा तलब किया।
विज्ञापन

पिछडा वर्ग, अल्पसंख्यक व समाज कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ पात्रों को दिया जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सत्यापन में आपात्र पाए गए लाभार्थियों के स्थान पर ग्राम पंचायत की खुली बैठक में पात्रों का चयन कर लाभ दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें