मुख्यालय के सिविल लाइंस व स्टेशन रोड़ स्थित बैंकों के बाहर लगी भीड़ व बंद पडे एटीएम।
- फोटो : अमर उजाला
रविवार होने के बावजूद पांच सौ व एक हजार के नोट बदलने के लिए बैंक खुले रहे। यहां लंबी कतार लगने के दौरान धक्कामुक्की होती रही। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस वालों के पसीने छूट गए। ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूर किसान के पास रुपये न होने से परेशान हैं। बाजार व सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा दिखा लेकिन बैंक शाखाओं के आसपास भीड़ से मेले जैसा माहौल रहा।
सुबह बैंक खुलते ही शहर सहित बैंकों में लंबी लाइन लग गई। महिलाएं भी डटी रहीं। शहर के स्टेट बैक में सड़काें के बाहर तक लोग खड़ रहे। कई घंटा हो जाने के बाद भी नंबर न आने से लोग निराश दिखे। वही ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकाें में कम स्टाफ होने से लोग परेशान दिखे। डाकघर सुबह तो खुला लेकिन दोपहर दो बजे बंद कर दिया गया। शहरी क्षेत्र के कुछ एटीएम दोपहर तक तो चले लेकिन इसके बाद जवाब दे गए।