फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख समाज की अनूठी पहल: जरूरतमंदों को निशुल्क दे रहे प्राणवायु, ऑक्सीजन लंगर जारी

Wed, 28 Apr 2021 09:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

गुमटी नंबर पांच स्थित गुरु नानक लाइब्रेरी के बाहर जरूरतमंदों को कैंप लगाकर निशुल्क ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
ऑक्सीजन की सेवा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में श्री गुरु सिंह सभा लाटूश रोड ने समस्त गुरुद्वारों, सिख धार्मिक व सामाजिक संगठनों के सहयोग से करोना महामारी में ऑक्सीजन के लिए संघर्ष कर रहे रोगियों को राहत दिलाने के लिए बुधवार को भी ऑक्सीजन लंगर जारी रखा।
विज्ञापन


गुमटी नंबर पांच स्थित गुरु नानक लाइब्रेरी के बाहर जरूरतमंदों को कैंप लगाकर निशुल्क ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है। पहले दिन कैंप में 102 जरूरतमंदों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराई गई थी। वहीं, दूसरे दिन बुधवार को 80 लोगों ने कैंप में सुविधा का लाभ लिया।

गुरुद्वारा रतनलाल नगर में गुरुवार से लगेगा कैंप
श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार हरविंदर सिंह लार्ड ने बताया कि गुरुवार से गुरुद्वारा रतनलाल नगर के एयर कूल्ड हॉल में भी कैंप लगाया जायेगा, ताकि लोगों की भीड़ एक जगह न लगे। इस अवसर पर कुलवंतजीत सिंह गिल, रविंदर सिंह बंटी कैंप के सफल संचालन के लिए योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें