सिखों के दसवें गुरु, श्री गुरु गोविंद सिंह जी पर की गई अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को कानपुर में सिख समाज का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में सिख संगठनों के पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने फजलगंज थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने थाने के बाहर सड़क जाम कर दी, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
ऑडियो वायरल होने पर भड़का आक्रोश
दशमेश परिवार संस्था के पदाधिकारी रमिंदर सिंह ने फजलगंज थाना पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि रविवार शाम अजय सिंह नाम के एक व्यक्ति ने शास्त्री नगर निवासी रेस्टोरेंट संचालक हरप्रीत सिंह को फोन किया था।
पेनड्राइव में पुलिस को सौंपा ऑडियो साक्ष्य, थाने के बाहर डटे रहे लोग
मंगलवार सुबह करीब 11 बजे सिख समाज के लोग और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भारी संख्या में एकजुट होकर फजलगंज थाने पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने थाने के बाहर सड़क पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी।
http://
आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग, पुलिस जांच में जुटी
हंगामे और सड़क जाम की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने वायरल ऑडियो और पेनड्राइव के आधार पर निष्पक्ष जांच कर कड़ी विधिक कार्रवाई और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।