कानपुर। जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की 14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग में सोमवार को दो मैच खेले गए। सिग्मा ग्रिपलॉक इलेवन और पर्फ इलेवन ने मुकाबले जीते। यह लीग केसीए के तत्वावधान में आयोजित की गई है।
पहले मैच में सिग्मा ग्रिपलॉक इलेवन ने सोलोवियर इलेवन को सात विकेट से हराया। सोलोवियर इलेवन ने 18 ओवर में छह विकेट पर 175 रन बनाए थे। कृष सिंह ने 43, अक्षांश यादव ने 32 और अब्दुल अहद ने 30 रन का योगदान दिया। सिग्मा के शुभांश यादव ने तीन विकेट चटकाए। जवाब में सिग्मा ग्रिपलॉक इलेवन ने 20.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। आदित्य यादव ने नाबाद 75 रन की शानदार पारी खेली। कृष्णा यादव ने 38 और अभय प्रताप ने 20 रन बनाए। आदित्य यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में पर्फ इलेवन ने बालगोलू को 68 रन से हराया। पर्फ इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 158 रन बनाए, जिसमें आदित्य राज के 57 रन शामिल थे। अक्षत शुक्ला ने 35 और वेदांश ने 22 रन का योगदान दिया। बालगोलू की टीम 90 रन पर सिमट गई। सूर्यदेव यादव और मयंक त्रिपाठी ने दो-दो विकेट लिए, जिससे सूर्यदेव यादव प्लेयर ऑफ द मैच बने। (संवाद)