ईको पार्क में सबमर्सिबल लगाते नगर पंचायत कर्मी।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। माती कलक्ट्रेट परिसर स्थिति ईको पार्क में सिंचाई के अभाव में पौधे सूख गए थे। अमर उजाला में खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने पर मामला अफसरों के संज्ञान में आया। पार्क में बोरिंग कराकर नगर पंचायत ने सबमर्सिबल पंप लगवा है। इसकी मदद से ईको पार्क में नियमित रूप से पौधों की सिंचाई हो सकेगी। तैनात कर्मी को पौधों को नियमित पानी देने के निर्देश भी दिए गए हैं।
ईको पार्क का विकास केडीए ने कराया है। अब ईको पार्क की देखरेख की जिम्मेदारी नगर पंचायत प्रशासन के पास है। अगस्त 2020 में यहां उद्यान व वन विभाग ने अशोक, चितवन, मौलश्री, नीबू, नीम, पॉम आदि के 3500 पौधे लगाए थे। नगर पंचायत को पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी दी गई थी। नगर पंचायत प्रशासन ने यहां सफाई कर्मी भगवान दास को तैनात तो किया, लेकिन समय पर सिंचाई नहीं होने से लगभग तीन हजार पौधे सूख गए। जबकि बचे पौधों के लगातार सूखने से हरियाली दम तोड़ती नजर आ रही थी। अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की।
सीडीओ सौम्या पांडेय ने निरीक्षण कर पार्क को हरा भरा बनाने के लिए सुधार के निर्देश दिए थे। इसके बाद नगर पंचायत की ओर से सबमर्सिबल पंप लगाया है। नगर पंचायत के लिपिक राजेश कुमार ने बताया कि दूसरी बोरिंग में एक हार्स पॉवर की सबमर्सिबल पंप लगी है। इससे सिंचाई की जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिल पाता है। अब नई बोरिंग में तीन हार्स पॉवर क्षमता का सबमर्सिबल लगाया गया है। इससे पौधों की सिंचाई समस्या हल हो गई है।
कोट
पार्क को और हराभरा बनाने के लिए गोबर की खाद आदि डलवाई गई है। जल्द ही यहां और पौधे लगाए जाएंगे।
राजीव राज, एसडीएम/ईओ अकबरपुर
----
07 जनवरी को प्रकाशित खबर की पीडीएफ।- फोटो : AKBARPUR